logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जींद, हरियाणा): 12 अप्रैल को जींद अनाज मंडी में गूंजेगी किसानों की आवाज, चौधरी अभय सिंह चौटाला करेंगे बड़ी जनसभा

📍 जींद:
इंडियन नैशनल लोकदल (इनेलो) पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं किसान केसरी Abhay Singh Chautala 12 अप्रैल को जींद की अनाज मंडी में किसानों के मुद्दों को लेकर बड़ी आवाज उठाने जा रहे हैं। इस दौरान वे किसानों की फसलों की खरीद पर लागू नई नीतियों के खिलाफ खुलकर विरोध दर्ज कराएंगे और किसानों से सीधा संवाद भी करेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान और पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। चौटाला किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुनेंगे और सरकार तक उनकी मांगों को पहुंचाने का काम करेंगे। इनेलो पार्टी का कहना है कि नई मंडी नीतियां किसानों के हितों के खिलाफ हैं और इन्हें तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।
पार्टी के जिला जींद इकाई द्वारा सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वे 12 अप्रैल को जींद अनाज मंडी में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने नेता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर किसानों की आवाज को मजबूत करें।
इनेलो नेताओं का कहना है कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि किसानों के अधिकारों की लड़ाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस जनसमूह के माध्यम से सरकार पर दबाव बनेगा और किसानों के हित में सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे।
📺 हरियाणा की सच्ची खबर
🎤 रिपोर्टर: सतीश कुमार, उचाना

8
137 views

Comment