logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीरवी समाज गौरव बैंगलोर

होसकोटे, बैंगलोर: कर्नाटक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित परीक्षा परिणामों में सीरवी समाज के होनहार छात्र हर्षित G ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए शानदार सफलता अर्जित की है। मूलतः मरुधर के रामासनी बाला ग्राम निवासी एवं वर्तमान में होसकोटे (बैंगलोर) में निवासरत श्री गोपाल जी पवार के सुपुत्र हर्षित ने वाणिज्य संकाय (Commerce) में 94.50% अंक प्राप्त कर समाज और परिवार का नाम रोशन किया है।

हर्षित की इस उपलब्धि के पीछे उनकी माता श्रीमती कंचन देवी का कुशल मार्गदर्शन और हर्षित का अनवरत कठिन परिश्रम रहा है। प्रवासी परिवेश में रहते हुए भी अपनी जड़ों से जुड़कर शिक्षा के क्षेत्र में उच्च अंक प्राप्त करना अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का विषय है।

हर्षित की इस विशेष उपलब्धि पर 'सीरवी समाज संपूर्ण भारत डॉट कॉम' परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।

*आप सभी से अनुरोध हे की आप अपने बच्चों के सपनों में रंग भरने के लिए उन्हे हर संभव मदद करे व प्रोत्साहित करते रहे !*

8
6 views

Comment