10 महीने हो गए हत्या को हुए आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं पुलिस प्रशासन इनकी मदद कर रही है
वादिनी बबिता पाण्डेय पत्नी स्व० बृजेश कुमार द्वारा दिनांक 01.07. 2025 को थाना स्थानीय सलोन पर मुकदमा अ0सं0 0270/25 के तहत धारा 351(2), 108 बी०एन०एस० का मुकदमा विपक्षी 1. राकेश पुत्र कलेश्वर नाथ 2. अभिजीत प्रताप पुत्र राकेश, 3. नवनीत प्रताप पुत्र राकेश के विरुद्ध पंजीकृत करवाया गया था। विपक्षी को गिरफतार क्यों नही किया जा रहा है। अभिजीत प्रताप पुलिस सिपाही हैं, इनके दबाव में आकर स्थानीय थाना इनकी मदद कर रही है। विश्रा रिपोर्ट में जहर आ चुका है करीब 15 दिन हो गये पर पुलिस कार्यवाही नही कर रही है पुलिस अभी भी हमको गुमराह कर रही है।
अभी तक पुलिस बोल रही थी की विश्रा की रिपोर्ट आ जाएगी तब गिरफ्तार करेंगे अब बोल रहे हैं जांच प्रचलित है 10 महीने हो गए अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है