मिशन- 2027 की तैयारी तेज। ओबीसी मोर्चा को मजबूत बनाने का आहान नवीनियुक्त पदाधिकारी का भव्य सम्मान।
हरिद्वार -भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय जगजीतपुर में आयोजित सम्मान समारोह मैं ओबीसी मोर्चा के नियुक्त जिला पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों का पका वे फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रदेश के अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य ने संगठन को मजबूत कर मिशन- 2027 जताने का आह्वान किया।
बृहस्पतिवार को आयोजित समारोह मैं नेत्रपाल मौर्य ने कहा पार्टी ने जिन कार्यकर्ताओं पर विश्वास जताया है उनकी जिम्मेदारी है कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पुनः मुख्यमंत्री बनने के लक्ष्य के साथ काम करें उन्होंने सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकारिणी में व्यापारी शिक्षक अधिवक्ता सहित सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।