logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बदायूं में कांग्रेसियों ने मनाया छात्र कांग्रेस का 55 बार स्थापना दिवस


बदायूं 9 अप्रैल 2026 आज छात्र कांग्रेस के 55 में स्थापना दिवस पर कांग्रेस कमेटी कार्यालय परशुराम चौक पर छात्र नेता और बहादुर जी ने जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह के मुख्य आतिथ्य में भारतीय राष्ट्रीय छात्र कांग्रेस संगठन का 55 मा स्थापना दिवस हर्षोल्लाह से मनाया गया।
कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष सौरभ सक्सेना विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि 2003 से लेकर 2008 तक सौरभ सक्सेना जब जिला छात्र कांग्रेस के अध्यक्ष हुआ करते थे तब निश्चित रूप से कहने में मुझे कोई संकोच नहीं है छात्र कांग्रेस ने छात्र हित में बहुत से कार्य किया जिसके लिए सौरभ सक्सेना बधाई के पात्र हैं और आज छात्र कांग्रेस के स्थापना दिवस पर मैं हमारे छात्र कांग्रेस के नेता अरबाज भाई से उम्मीद करुंगा कि वह भी बहुत मजबूती के साथ छात्र कांग्रेस को संचालित करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने की जिसमें कि जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव गौरव सिंह राठौड़ जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक सिंह शहर अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बन्ने खां ने भी उपस्थित छात्रों को छात्र स्थापना दिवस की बधाई प्रदान करते हुए आगे को संगठन चलाने के लिए एकता का आवाह्न किया।
कार्यक्रम का आयोजक छात्र नेता अरबाज रजी ने संचालन करते हुए सभी का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में समीर मंसूरी मोहम्मद अनस, नाजिम ,सलीम ,अयान ,अर्श मुन्ना ,फाजिल चौधरी आदि छात्र शामिल रहे।

5
90 views

Comment