गैस सिलेंडर की अर्थी लेकर भाजपा कार्यालय का घेराव करने पहुंचे एनएसूयआई राष्ट्रीय सचिव देवकी पटेल , पुलिस ने रोककर वॉटर कैनन चलाई
जबलपुर के रानीताल चौक पर आज उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब गैस सिलेंडर की अर्थी लेकर पहुंचे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीच में ही रोक लिया. इसके बाद भी उन्होने आगे बढऩे की कोशिश की तो पुलिस ने वॉटर कैनन चला दी. पानी की बौछारे पड़ते ही कार्यकर्ता तितर-बितर होने लगे थे.
इस मौके पर एनएसयूआई की राष्ट्रीय महासचिव देवकी पटेल ने आरोप लगाया कि वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने जबरदस्ती रोककर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया. वहीं कांग्रेस नेता सौरभ शर्मा ने कहा कि छात्र और महिलाओ के हक की आवाज उठाने पर पुलिस ने कार्रवाई की.
इस मामले में सीएसपी रितेश कुमार शिव ने कहा कि कार्यकर्ता बिना अनुमति के घेराव करने जा रहे थे और बैरिकेड पर चढऩे की कोशिश कर रहे थे. जिसके बाद उन्हें रोकने के लिए पानी की बौछार का इस्तेमाल किया गया हालात काबू में करने के लिए पुलिस ने आधा दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया प्रदर्शन के बाद इलाके में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा
पत्रकार -- मदन रैकवार जबलपुर