logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पीलीभीत के बिलसंडा भगवान परशुराम जयंती पर निकलेगी भव्य शोभा यात्रा, तैयारियां तेज




पीलीभीत। थाना बिलसंडा क्षेत्र में भगवान परशुराम जयंती को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। जिला अध्यक्ष सुमित कुमार शंखधार के नेतृत्व में 19 अप्रैल दिन रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
जिला अध्यक्ष सुमित कुमार शंखधार ने जानकारी देते हुए बताया कि शोभा यात्रा में भगवान परशुराम की आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े और भक्तों की बड़ी संख्या शामिल होगी। शोभा यात्रा क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से शोभा यात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। आयोजन को भव्य बनाने के लिए कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं।
भगवान परशुराम जयंती के इस भव्य आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

98
1556 views

Comment