logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

साइबर सुरक्षा आपके हाथ में है! सावधान! लॉकडाउन नोटिस या PDF के नाम पर APK फाइल भेजकर हो रही है ठगी!

सावधान! लॉकडाउन नोटिस या PDF के नाम पर APK फाइल भेजकर हो रही है ठगी!



यह कैसे होता है?

आपके WhatsApp या SMS पर एक लॉकडाउन नोटिस / सरकारी आदेश / PDF जैसा दिखने वाला मैसेज आता है।



👀 ऊपर से देखने में वो *बिल्कुल असली PDF या नोटिस जैसा लगता है —

लेकिन नीचे बहुत छोटे अक्षरों में लिखा होता है



🔴 "filename.apk"



❌ अधिकांश लोग नीचे का नाम पढ़े बिना सीधे Download बटन दबा देते हैं!



━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

😱APK डाउनलोड करते ही क्या होगा?

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━



📱 आपके पूरे मोबाइल का एक्सेस फ्रॉडस्टर के पास चला जाएगा



🔐 आपका मोबाइल OTP अपने आप फ्रॉडस्टर को भेजने लगेगा



🏦 बैंक खाते, UPI, सभी ऐप्स की जानकारी चोरी हो जाएगी



📸 आपके फोटो, कॉन्टैक्ट, मैसेज — सब कुछ हैकर के पास पहुंच जाएगा



💸 बिना OTP बताए भी बैंक खाता खाली हो सकता है!



━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

✅ बचने का सबसे आसान तरीका:

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━



🔍 कोई भी फाइल डाउनलोड करने से पहले —

फाइल के नाम के आगे लिखा Extension जरूर पढ़ें!



✅ सुरक्षित Extension:

📄 .pdf — दस्तावेज़

🖼️ .jpg / .png — फोटो

🎥 .mp4 — वीडियो



❌ खतरनाक Extension — कभी डाउनलोड न करें:

💀 .apk — Android का खतरनाक ऐप

💀 .exe — कंप्यूटर का खतरनाक प्रोग्राम



━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

⚠️ याद रखें — सरकार कभी नहीं भेजती:

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━



❌ WhatsApp पर कोई सरकारी नोटिस नहीं आता

❌ पुलिस या कोर्ट APK फाइल नहीं भेजती

❌ कोई भी असली PDF .apk नहीं होती

✅ संदिग्ध फाइल मिले तो तुरंत डिलीट करें



━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

📞 ठगी हो जाए तो तुरंत करें:

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━



☎️ 1930 — साइबर क्राइम हेल्पलाइन

🌐 cybercrime.gov.in — ऑनलाइन शिकायत



━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

5
26 views

Comment