बाबा अमरनाथ धाम सन 2026
बाराबंकी: जनपद बाराबंकी की तहसील हैदरगढ़ क्षेत्र के ग्राम बारीखेरा, पंचायत अंसारी के दो श्रद्धालु अमरनाथ धाम की पवित्र यात्रा पर जाने की तैयारी में जुट गए हैं। संतराम और अजय कुमार पूरे श्रद्धा भाव के साथ बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए तैयारियां कर रहे हैं।
श्रद्धालुओं का कहना है कि वे भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि इस वर्ष उन्हें बाबा के दरबार में बुलावा जरूर मिले। अमरनाथ यात्रा को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि इस पवित्र यात्रा के लिए उन्हें पूरे साल इंतजार करना पड़ता है।
संतराम और अजय कुमार ने बताया कि वे यात्रा को लेकर आवश्यक तैयारियां कर रहे हैं और बाबा के आशीर्वाद से सुरक्षित यात्रा की कामना कर रहे हैं। गांव में भी इस धार्मिक यात्रा को लेकर माहौल भक्तिमय बना हुआ है।
हर साल हजारों श्रद्धालु अमरनाथ धाम की कठिन यात्रा कर भगवान शिव के हिमलिंग के दर्शन करते हैं और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।