logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दांतों के असाध्य दर्द से मिनटों में दिला रहे निजात,

गाज़ीपुर समाचार ( 08-04–2026)
गाजीपुर के लाल का चमत्कार: दांतों के असाध्य दर्द से मिनटों में दिला रहे निजात, 'मन्नू भाई' के दर पर उमड़ी पीड़ितों की भारी भीड़
चिकित्सा जगत में जहाँ आज भारी-भरकम फीस और महंगे इलाज का बोलबाला है, वहीं गाजीपुर जनपद के जियनपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम शेखनपुर से सेवा की एक ऐसी तस्वीर सामने आ रही है जो मानवता की मिसाल पेश कर रही है। यहाँ के निवासी अभिमन्यु गौतम (उर्फ मन्नू भाई) दांतों के दर्द से कराहते मरीजों के लिए किसी मसीहा से कम नहीं साबित हो रहे हैं।
​ग्राउंड जीरो से हमारी रिपोर्ट:
रोते हुए आते हैं, हंसते हुए जाते हैं मरीज
​हमारी टीम जब शेखनपुर पहुँची, तो वहाँ का नजारा देख दंग रह गई। बिहार के कैमूर से लेकर उत्तर प्रदेश के चंदौली और मऊ तक के सैकड़ों मरीज अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। हमारी रिपोर्टिंग के दौरान मरीजों ने बताया कि दांत का दर्द जब असहनीय हो जाता है और बड़े अस्पतालों की दवाएं बेअसर हो जाती हैं, तब अभिमन्यु गौतम जी की निशुल्क दवा 'रामबाण' का काम करती है।
​"मैने खुद देखा कि जो लोग दर्द के मारे बोल तक नहीं पा रहे थे, वे दवा की खुराक लेने के कुछ ही समय बाद राहत महसूस करने लगे। सबसे बड़ी बात यह है कि मन्नू भाई इसके लिए एक रुपया भी शुल्क नही लेते है.
​बिना उखाड़े होता है खोखले दांतों का इलाज
​अभिमन्यु गौतम जी ने हमारी टीम से बातचीत में बताया कि वे प्रत्येक मंगलवार और रविवार को मरीजों की सेवा करते हैं। उनकी विशेषता यह है कि वे दांत को उखाड़ने के पक्ष में नहीं रहते, बल्कि अपनी दवा के जरिए खोखले हो चुके दांतों और पुराने से पुराने दर्द को जड़ से खत्म करने का प्रयास करते हैं।
​प्रमुख हस्तियों ने भी माना लोहा
​इस सेवा कार्य की गूँज अब दूर-दूर तक फैल चुकी है।
​आज के दौर में जहाँ स्वास्थ्य सेवा एक व्यवसाय बन चुका है, वहाँ अभिमन्यु गौतम जैसे लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं।
Aima media के लिए शेखनपुर से मैं
राधेश्याम राम "केसरी" -कैमरा सहयोगी के साथ।

25
9265 views

Comment