गोविंदपुरा भोपाल क्षेत्र में आयोजित हुआ जनसंवाद,
जनता ने सुनाई अपनी समस्याएं
CP श्री संजय कुमार द्वारा गौतम नगर थाना #गोविंदपुरा क्षेत्र में नागरिकों से जनसंवाद किया गया व उनके द्वारा निम्न बातें बताई गईं :
🔹सार्वजनिक स्थानों पर हो रही स्मोकिंग से महिलाओं को असहजता — नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए
🔹 चेतक ब्रिज के नीचे ट्रैफिक सिग्नल स्थापित कर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाई जाए
🔹 किरायेदार/रूम वेरिफिकेशन को अनिवार्य कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए
🔹 सुसाइड पॉइंट पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगाकर सुरक्षा बढ़ाई जाए
🔹 गोडाउन के कारण सड़कों पर खड़े ट्रकों से लगने वाले जाम के समाधान हेतु ठोस प्रबंधन किया जाए
🔹 कॉलोनी के पास स्थित होटलों में संभावित संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए
🔹 CP द्वारा नागरिकों से किसी भी अवैधानिक गतिविधि दिखने पर त्वरित डायल 112 पर कॉल करने हेतु कहा गया।
उपरोक्त शिकायतों/सुझावों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गए,साथ ही ट्रैफिक नियमों की शपथ दिलाई गई व साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया ।
सीपी द्वारा मादक पदार्थ,अवैध हथियारों से संबंधित जानकारी पुलिस को देने की अपील की गई,ऐसी जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।