रत्नों की खान दादी रतन मोहिनी को मोती कॉलोनी ब्रह्मा बाबा केंद्र पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी,साथ ही केंद्र पर विश्व एकता दिवस भी मनाया
छबड़ा: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मोती कॉलोनी स्थित ब्रह्मा बाबा केंद्र पर श्रद्धा और भावनाओं से भरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्र संचालिका नीलू दीदी ने की, जिसमें माउंट आबू की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतन मोहिनी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसी अवसर पर विश्व एकता दिवस भी मनाया गया।केंद्र के मीडिया प्रभारी शंकर लाल नागर ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, छबड़ा के कार्यकारी प्रधानाचार्य ओम नारायण गालव उपस्थित रहे। उन्होंने भी दादी रतन मोहिनी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके जीवन को प्रेरणादायक बताया।वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि आदरणीय दादी रतन मोहिनी अपने नाम के अनुरूप ही “रत्नों की खान” थीं। उनका व्यक्तित्व अत्यंत ओजस्वी, सरल और प्रेरणादायक था, जिसने लाखों लोगों के जीवन को सकारात्मक दिशा दी।इस अवसर पर नीलू दीदी ने विश्व एकता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए “वसुधैव कुटुम्बकम” की भावना को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में विश्व शांति और एकता के लिए हमें इस विचार को व्यवहार में लाना अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर दादी रतन मोहिनी को श्रद्धांजलि अर्पित की।