logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पहली शादी छिपा कर बारात लेकर दूसरा निकाह करने पहुंचा दूल्हा,पोल खुली। बारात बंधक।

मुरादाबाद के पाकबड़ा क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पहली शादी छिपाकर दूसरा निकाह करने पहुंचे दूल्हे की पोल खुलते ही शादी का जश्न हंगामे में बदल गया। दूल्हे ने अपनी पहली पत्नी और शादी को छिपाने के लिए अपने छोटे भाई को भी मोहरा बनाया, लेकिन अंततः उसकी चालाकी पकड़ी गई।
मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र का निवासी शाकिर सऊदी अरब में नौकरी करता था। वहां उसकी मुलाकात पंजाब की एक युवती से हुई, जिससे उसने करीब तीन साल पहले निकाह कर लिया था।भारत लौटने के बाद शाकिर ने घर वालों की मर्जी से मैनाठेर क्षेत्र की एक दूसरी युवती से रिश्ता तय कर लिया। निकाह के लिए पाकबड़ा के एक मैरिज हॉल में समारोह आयोजित किया गया था।शादी के दौरान जब शाकिर को अंदेशा हुआ कि उसकी पहली शादी की बात उजागर हो सकती है, तो उसने चालाकी दिखाते हुए अपने छोटे भाई को दूल्हा बनाकर आगे कर दिया। हालांकि, बाद में उसने खुद सेहरा पहन लिया और बारात लेकर पहुंच गया। निकाह की रस्मों के बीच ही किसी ने लड़की पक्ष को शाकिर की पहली पत्नी के बारे में सूचना दे दी। सच्चाई पता चलते ही गुस्साए लड़की पक्ष ने दूल्हे शाकिर और कई बरातियों को बंधक बना लिया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट भी हुई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस दूल्हे शाकिर और कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

12
217 views

Comment