logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मिरजाबाद भावर में गैस एजेंसी की लापरवाही से ग्रामीण परेशान, रातभर इंतजार के बाद भी खाली लौट रही गाड़ी


मिरजाबाद भावर स्थित कोल अनुपम गैस एजेंसी को लेकर क्षेत्रीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि रात के समय गैस की गाड़ी तो आती है, लेकिन बिना एक भी सिलेंडर दिए ही वापस चली जाती है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोग घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं, लेकिन जब गाड़ी बिना वितरण किए लौट जाती है तो उन्हें मायूस होकर घर वापस जाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि गाड़ी दोबारा भी नहीं आती, जिससे गैस सिलेंडर की समस्या और गंभीर हो जाती है।

यह क्षेत्र मुख्य रूप से कृषि प्रधान है, जहां लोग दिनभर खेतों में मेहनत करते हैं और रात में गैस की गाड़ी का इंतजार करने को मजबूर हैं। ऐसे में एजेंसी की इस व्यवस्था से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और नियमित बनाया जाए, ताकि आम लोगों को रातभर परेशान न होना पड़े और उन्हें समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सके।

0
5 views

Comment