logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

निःशुल्क साइकिल वितरण से खिले छात्राओं के चेहरे, शिक्षा के प्रति बढ़ा उत्साह।

छबड़ा:छबड़ा ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाहरी में राज्य सरकार की छात्राओं को शिक्षा से जोड़ने की पहल के तहत सत्र 2025-26 में कक्षा 9वीं की 12 छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं।यह साइकिलें पी.एम. श्री विद्यालय छबड़ा से प्राप्त हुई थीं, जिन्हें विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गोविंद लाल शर्मा, साइकिल प्रभारी श्री ब्रजेश कुमार विजय एवं शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्री बनवारी लाल नागर द्वारा छात्राओं को सौंपा गया।साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने बताया कि अब वे नियमित समय पर विद्यालय पहुंच सकेंगी, जिससे उनकी पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी।इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के श्री पवन कुमार मालव (व्याख्याता), कमलेश साहू, राजेंद्र कुमार लोधा (वरिष्ठअध्यापक), वंदना शर्मा, रैना मीणा, ललित कश्यप, कृष्ण मुरारी नायक, मुकेश नागर, चेतन मेघवाल, जोधराज मेघवाल, कंचन सहरिया, संतोष शर्मा, कौशल्या सेन सहित अन्य उपस्थित रहे।यह पहल न केवल छात्राओं को शिक्षा के लिए प्रेरित कर रही है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को भी मजबूती प्रदान कर रही है।

19
2577 views

Comment