logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ऋषिकेश से बड़ी खबर

बजरंग सेतु का कांच उद्घाटन से पहले ही टूटने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि पुल के ग्लास सेक्शन में अचानक दरार आ गई, जिससे सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।
फिलहाल पुल के इस हिस्से को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।
रिपोर्ट: इरफान खान, ऋषिकेश

17
140 views

Comment