स्मार्ट मीटर और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा व्यापारियों का हल्ला बोल; ब्लाक अध्यक्ष सचिन यादव के नेतृत्व में हुई बैठक,
संवाददाता.. रमेश यादव
कन्नौज के हसेरन में ब्लॉक अध्यक्ष सचिन यादव की अध्यक्षता में समाजवादी व्यापार सभा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और स्मार्ट मीटर के कारण आ रहे भारी बिजली बिलों पर गहरा रोष जताया।
मुख्य निर्णय: * बढ़ती महंगाई के खिलाफ जन-आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
मिशन 2027 के लिए एकजुट होकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया।