logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ऋषिकेश में विदेशी महिला पर्यटक की संदिग्ध मौत, प्रशासन में हड़कंप

ऋषिकेश: योग और शांति की तलाश में देवभूमि आने वाले पर्यटकों के बीच एक बार फिर चौंकाने वाली घटना सामने आई है। तपोवन क्षेत्र के एक होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर रोमानिया की 30 वर्षीय महिला पर्यटक की मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।
पुलिस के अनुसार, महिला 6 अप्रैल से तपोवन के एक होटल में ठहरी हुई थी। 9 अप्रैल की अल सुबह करीब 3:30 बजे उसने पास के ही एक अन्य होटल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना से पहले महिला का व्यवहार असामान्य था। पुलिस को आशंका है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ हो सकती थी, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा।
थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली गई है और मामले की गहन जांच जारी है। साथ ही, रोमानियाई दूतावास को भी सूचित कर दिया गया है।
फिलहाल महिला का शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस दूतावास से आवश्यक निर्देश और औपचारिकताओं का इंतजार कर रही है, जिसके बाद पोस्टमार्टम और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट: इरफान खान
ऋषिकेश

12
69 views

Comment