logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बदायूं के गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज में पुलिस प्रशासन ने चलाया सुरक्षा जागरूकता अभियान ।

बदायूं के गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज में पुलिस प्रशासन ने चलाया सुरक्षा जागरूकता अभियान दिनांक 10 अप्रैल 2026 को जनपद बदायूं के कादर चौक क्षेत्र स्थित गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज, लभारी में पुलिस प्रशासन द्वारा एक विशेष सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।इस अवसर पर फायर विकेट विभाग शैलेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने घर में गैस सिलेंडर का उपयोग करते समय सावधानी बरतने, खाना बनाने के बाद रेगुलेटर बंद करने तथा किसी भी संभावित खतरे से बचने के उपाय बताए।महिला सुरक्षा को लेकर भी विशेष रूप से जागरूक किया गया। कार्यक्रम में आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 की जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम सिंह शाक्य, शिक्षक भूगोल प्रवक्ता सुमन कुमार, संजीव सक्सेना, भगवान सिंह सहित अन्य शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में पत्रकार राहुल कश्यप (बदायूं, उत्तर प्रदेश) भी मौजूद रहे।

साथ ही विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि यदि कहीं बिजली के तार टूटकर नीचे गिर जाएं, तो तुरंत विद्युत विभाग को सूचना दें और स्वयं उससे दूर रहें।

रिपोर्टर राहुल बदायूं उत्तर प्रदेश

29
1368 views

Comment