logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विदेश में काम कर रहे दो युवकों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां ने बढ़ाया मदद के लिए हाथ



रुदौली (अयोध्या)।

विकासखंड रुदौली क्षेत्र में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब विदेश में काम कर रहे दो युवकों की अलग-अलग घटनाओं में आकस्मिक मृत्यु की खबर गांव पहुंची। सूचना मिलते ही पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियाँ तुरंत पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे और उन्हें ढांढस बंधाते हुए आर्थिक सहायता का प्रदान किया।

पहली घटना ग्रामसभा बारी के पर्सन पुरवा की है, जहां सुरेंद्र लोधी पुत्र रामदेव लोधी परिवार के भरण पोषण के लिए सात समंदर पार सऊदी में रह रहे थे। लगभग दस दिन पूर्व उनका अचानक निधन हो गया। इस दुखद सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही रुश्दी मियाँ मौके पर पहुंचे, शोक व्यक्त किया परिजनों से मुलाकात की और न केवल आर्थिक सहायता प्रदान की। विदेश मंत्रालय बात कर के कि सुरेंद्र लोधी के पार्थिव शरीर को उनके घर लाने प्रक्रिया तेज कराई गयी तथा सऊदी अरब से मुआवजा दिलाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

2..दूसरी घटना ग्रामसभा मेहंदी की है, जहां गंगादीन लोधी पुत्र सोहनलाल लोधी दुबई में कार्यरत थे। कुछ दिन पहले उनकी भी आकस्मिक मृत्यु हो गई। इस खबर से पूरे गांव में मातम छा गया। सूचना मिलते ही रुश्दी मियाँ वहां भी पहुंचे और परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने के लिए विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से संपर्क किया गया।और आर्थिक सहायता दी गई। दुबई से गंगादीन लोधी पुत्र सोहनलाल लोधी के पार्थिव शरीर को भारत बॉडी लाने का पूरा खर्चा उठाएंगे

इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे, जिनमें अमरनाथ यादव, निर्मल यादव, हंसराज राजपूत, जीत बहादुर यादव, कमलेश यादव, राम कुमार यादव, रंजीत विश्वकर्मा, पवन राजपूत, मिंटू सिंह, ज्वाला प्रसाद रावत (एडवोकेट), साजिद राइन, इक़बाल उस्मानी, दीपक गौतम एवं अमरेश सुरजीत चौहान आदि लोग शामिल रहे।

दोनों घटनाओं से क्षेत्र के लोगों मे शोक की लहर है

29
1322 views

Comment