logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बखरी में छापेमारी: भूसा घर से 16.275 लीटर विदेशी शराब बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार

बखरी/बेगूसराय | संवाददाता
बखरी थाना क्षेत्र के ग्राम बभैन खजुरिया में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार, वैजु महतो (पिता स्वर्गीय विष्णु महतो) के भूसा घर में छिपाकर रखी गई कुल 16.275 लीटर विदेशी शराब पुलिस ने बरामद की।
अपर थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वैजु महतो और उनके पुत्र बबलु कुमार, दोनों निवासी बभैन खजुरिया वार्ड संख्या-10, थाना बखरी, जिला बेगूसराय के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

76
3544 views

Comment