logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महुआ बीनने को लेकर विवाद, दो पक्षों में हिंसक झड़प — कई घायल, चार पर मुकदमा दर्ज


(दुद्धी/सोनभद्र रिपोर्ट: नितेश कुमार)विंढमगंज थाना क्षेत्र में महुआ बीनने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प में बदल गया। घटना 8 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है, जब एक ही गांव के दो पक्ष आमने-सामने आ गए।
पीड़िता के अनुसार, वह अपने परिवार के साथ महुआ बीनने गई थी, तभी गांव के कुछ लोगों ने लाठी-डंडा लेकर अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए महिलाओं और पुरुषों को बेरहमी से पीटा, जिससे कई लोग घायल हो गए। इतना ही नहीं, जान से मारने की धमकी भी दी गई।
घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कराया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चार नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धाराओं 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर सुनील कुमार राय को सौंपी गई है।

148
3476 views

Comment