logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

इटावा: यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई, 50 चालान, 20 वाहन सीज


इटावा - पुलिस द्वारा यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। दिनांक 10 अप्रैल 2026 को थाना बकेवर क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई के दौरान नियम तोड़ने वालों पर सख्ती दिखाई गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री श्रीश चंद्र के नेतृत्व में चेकिंग की गई। इस दौरान बिना हेलमेट चल रहे 50 दोपहिया वाहन चालकों का चालान किया गया।
इसके अलावा, आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न करने वाले 20 वाहनों को सीज किया गया। अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी भरथना श्री रामदवन सहित पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
अपील:
इटावा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सभी यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें और वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज साथ रखें। नियमों का पालन खुद करें और लोगों को भी बताएं।

20
4799 views

Comment