भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में पुंजापुरा की अंबिका कान्वेंट स्कूल की बालिकाओं ने बाजी मारी।
शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा नई पीढ़ी में भारतीय संस्कृति ज्ञान का बोध एवं इसके प्रति रुचि जागृत करने के उद्देश्य से संचालित एवं संपूर्ण भारतवर्ष के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में आयोजित होने वाली भारतीय संस्कृती ज्ञान परीक्षा में देवास जिला स्तर पर ग्राम पुंजापुरा के अंबिका कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल की विद्यार्थी कु.शीतल कन्नौजे ने द्वितीय एवं कु .अंजलि अलावा व कु . स्वाती चौहान ने क्रमशः तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
समूचे सीता वन क्षेत्र के समस्त विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था ,लेकिन केवल अंबिका कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल पुंजापुरा की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर अपना स्थान सुनिश्चित किया ।
उक्त छात्राओं की इस उपलब्धि पर शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से तहसील समन्वयक श्री दीपेंद्र चोयल, बाल संस्कार शाला समन्वयक श्री गुलाब सिंह सोलंकी, जिला समन्वयक समिति सदस्य श्री सुरेश जी मीणा ने विद्यालय में उपस्थित होकर उक्त छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार राशि भेंट कर सम्मानित किया ।
इस अवसर पर अंबिका कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल पुंजापुरा के संचालक श्री बी. एल. सेन, प्राचार्य श्री राकेश कुमार सेन, वरिष्ठ शिक्षक श्री हरिओम लोटन, शिक्षिका श्रीमती अंकिता खेड़े एवं श्रीमती मानसी मीणा ने समस्त विद्यालय परिवार की ओर से तीनो छात्राओं को शुभकामनायें प्रेषित की।