logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मथुरा में दर्दनाक हादसा: नाव पलटने से 9 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी के केशी घाट के पास बड़ा हादसा हो गया, जब श्रद्धालुओं से भरी एक नाव अचानक पलट गई। नाव में 30 से ज्यादा लोग सवार बताए जा रहे थे।
इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग अभी भी लापता हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।
घटना के बाद मौके पर पुलिस, SDRF और NDRF की टीमें पहुंच गईं और करीब 20 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रारंभिक जांच में ओवरलोडिंग बताया जा रहा है हादसे का कारण, जिससे नाव का संतुलन बिगड़ गया।
🛟 प्रशासन लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहा है और लापता लोगों की तलाश जारी है।
📍 मथुरा, उत्तर प्रदेश

22
247 views
1 shares

Comment