रज्जन विश्वकर्मा ने ली सभासद पद की शपथ, जनसेवा का लिया संकल्प”
उन्नाव। नगर पंचायत हैदराबाद में दिनांक 9 अप्रैल 2026 को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नामित सभासदों ने विधिवत पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर नामित सभासद रज्जन विश्वकर्मा विशेष रूप से चर्चा के केंद्र में रहे, जिन्होंने जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए क्षेत्र के विकास हेतु पूर्ण समर्पण का संकल्प लिया।
समारोह में जिला अधिकारी हसनगंज द्वारा रज्जन विश्वकर्मा सहित अन्य सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक बम्बा लाल दिवाकर का भव्य स्वागत अध्यक्ष डॉ. बृजकिशोर वर्मा एवं अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार द्वारा पुष्पमाला एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया गया।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में रज्जन विश्वकर्मा ने कहा कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे और नगर के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, सड़क, जल निकासी और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए पारदर्शी एवं जवाबदेह व्यवस्था स्थापित करना उनका लक्ष्य रहेगा।
कार्यक्रम में जिलामंत्री मलखान सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी, मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश तिवारी, इंजीनियर शशांक वर्मा, वीर पल सिंह, पूर्व प्रधान मुकेश कन्नौजिया, निर्मल विश्वकर्मा, राम किशोर सिंह, राकेश सिंह, विवेक चक्रवर्ती, रिंकू राठौर, शिवाकांत, विजय मिश्रा, अजय गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं सभासद उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में उपस्थित जनसमूह ने नव-नामित सभासद रज्जन विश्वकर्मा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।