logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सांसद राजकुमार चाहर के प्रयासों से बाह विधानसभा में 92 किमी सड़कों के नवीनीकरण को 58.92 करोड़ की मंजूरी

आगरा। लोकसभा फतेहपुर सीकरी क्षेत्र की विधानसभा बाह में विकास कार्यों को नई गति मिली है। सांसद राजकुमार चाहर के प्रयासों से लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा क्षेत्र के अंतर्गत 92 किलोमीटर लंबाई के 72 मार्गों के मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य हेतु 58.92 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण निर्णय से क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी, जिससे स्थानीय विकास को भी गति मिलेगी।
सांसद राजकुमार चाहर ने इन सभी विकास कार्यों के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

20
447 views

Comment