logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महुआ क्षेत्र के अंछापुरा गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की पहल, घर-घर पहुंचकर दी जागरूकता

🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | महुआ (दौसा)
महुआ क्षेत्र के अंछापुरा गांव से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने एक सराहनीय पहल करते हुए गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर गर्भवती महिलाओं को जागरूक किया।
बताया जा रहा है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने महिलाओं को पोषण सामग्री वितरित की और उनके स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
साथ ही गर्भवती महिलाओं को समय पर डॉक्टर की सलाह लेने, नियमित जांच कराने और संतुलित आहार अपनाने का संदेश भी दिया गया।
इस अभियान के दौरान महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि इस पहल से गांव में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ रही है और महिलाओं को सीधा लाभ मिल रहा है।
रिपोर्ट: देवी सिंह सैनी

31
623 views

Comment