धामनोद हाईवे स्थित शराब ठेके पर उपभोक्ताओं के साथ खुलेआम लूट का खेल जारी है। हमारे संवाददाता ने मौके पर पहुंचकर जब हकीकत जानी, तो पूरा मामला सामने
धामनोद हाईवे पर शराब ठेके की खुली लूट! MRP 199, वसूले 230 — जिम्मेदार मौन
-
संवाददाता की पड़ताल में खुलासा, विरोध करने पर जवाब — “लेना है तो लो, वरना जाओ”
धामनोद हाईवे स्थित शराब ठेके पर उपभोक्ताओं के साथ खुलेआम लूट का खेल जारी है। हमारे संवाददाता ने मौके पर पहुंचकर जब हकीकत जानी, तो पूरा मामला सामने आ गया।
जांच के दौरान संवाददाता ने खुद ने Kingfisher Strong Premium Beer 650ml खरीदी और ऑनलाइन भुगतान के जरिए 230 रुपये चुकाए, जबकि बोतल पर स्पष्ट रूप से एमआरपी 199 रुपये अंकित है।
यानी ग्राहकों से सीधे-सीधे नियमों के खिलाफ ज्यादा रकम वसूली जा रही है।
जब इस पर सेल्समैन से सवाल किया गया, तो उसने बेखौफ अंदाज में कहा—
हमारे मैनेजर और मालिक ने यही रेट तय किया है, लेना है तो लो, नहीं तो यहां से जाओ…”
यह बयान साफ दर्शाता है कि ठेके पर किस तरह नियम-कायदों को ठेंगा दिखाकर मनमानी की जा रही है।
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, यह अवैध वसूली लंबे समय से जारी है, लेकिन जिम्मेदार आबकारी विभाग और प्रशासन आंखें मूंदे बैठे हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि—
क्या अधिकारियों की मिलीभगत से यह पूरा खेल चल रहा है?
या फिर आम जनता की जेब काटने की खुली छूट दे दी गई है?
यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो यह साफ हो जाएगा कि धामनोद हाईवे पर कानून नहीं, बल्कि ठेकेदारों की मनमानी चल रही है और प्रशासन सिर्फ तमाशबीन बना हुआ है।