logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विकास की मिसाल,विदाई के दिन भी कलेक्टर सोनिया मीना ने किया ‘सांची पार्लर’ का शुभारंभ

अंतिम दिन पर भी जनसुविधा को समर्पित रहीं कलेक्टर, कर्मचारियों और नागरिकों को दी नई सौगात
नर्मदापुरम।
अपनी कार्यशैली, संवेदनशीलता और जनहित के फैसलों से अलग पहचान बनाने वाली कलेक्टर सोनिया मीना ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिन भी विकास और सुविधा की नई मिसाल पेश की। शुक्रवार को उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में ‘सांची पार्लर’ का फीता काटकर शुभारंभ किया, जो अधिकारियों-कर्मचारियों सहित आम नागरिकों के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगा।
अपने विदाई दिवस को भी जनसेवा को समर्पित करते हुए कलेक्टर ने पार्लर में उपलब्ध उत्पादों की जानकारी ली और संचालक श्री अरविंद को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस पार्लर के शुरू होने से अब कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यरत सभी विभागों के कर्मचारियों और आने वाले नागरिकों को सांची के गुणवत्तापूर्ण उत्पाद आसानी से यहीं उपलब्ध हो सकेंगे।
इस खास मौके पर कलेक्टर ने पार्लर से प्रथम खरीदी कर न सिर्फ शुभारंभ को यादगार बनाया, बल्कि वहां कार्यरत कर्मचारियों का उत्साहवर्धन भी किया। उनके इस व्यवहार ने एक बार फिर यह साबित किया कि वे हर छोटे-बड़े कार्य को पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ निभाती हैं।
काम का आखिरी दिन… लेकिन समर्पण वही पुराना
कलेक्टर सोनिया मीना का यह अंदाज दर्शाता है कि उनके लिए पद नहीं, बल्कि सेवा सर्वोपरि रही। अपने अंतिम दिन भी उन्होंने जो पहल की, वह न केवल प्रशासनिक कार्यशैली का उदाहरण है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि सच्चा अधिकारी वही होता है जो विदाई के क्षणों में भी जनता के हित को प्राथमिकता देता है।
कलेक्ट्रेट परिसर में शुरू हुआ यह ‘सांची पार्लर’ अब न सिर्फ एक सुविधा केंद्र होगा, बल्कि कलेक्टर सोनिया मीना के जनहितकारी कार्यों की एक स्थायी याद भी

603
10814 views

Comment