logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्कूली वाहनों की फिटनेस व पोर्टल ऑनबोर्डिंग हेतु 12 अप्रैल को खुलेगा परिवहन कार्यालय

*स्कूली वाहनों की फिटनेस व पोर्टल ऑनबोर्डिंग हेतु 12 अप्रैल को खुलेगा परिवहन कार्यालय*



जयप्रकाश त्रिपाठी (जिला संवाददाता, सिद्धार्थनगर)



सिद्धार्थनगर/ परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश महोदया के निर्देशानुसार स्कूली वाहनों की सुरक्षा एवं मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 01 से 15 अप्रैल 2026 तक संचालित है, जिसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश मोटरयान नियमावली-1998 के अध्याय-9क (विद्यालयीय यानों के लिए विशेष उपबंध) का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। स्कूल वाहनों की निगरानी एवं निरीक्षण के लिए उत्तर प्रदेश इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मॉनिटरिंग पोर्टल (www.upisvmp.com⁠�) विकसित किया गया है, जिस पर सभी विद्यालयों के वाहनों को अनिवार्य रूप से ऑनबोर्ड किया जा रहा है। जिले में अब तक कुल 785 वाहनों के सापेक्ष मात्र 453 वाहनों को ही पोर्टल पर ऑनबोर्ड किया गया है, जिनमें से 323 वाहनों का निरीक्षण पूर्ण हो सका है। प्रगति अपेक्षा के अनुरूप न होने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी के तहत दिनांक 12 अप्रैल 2026 (रविवार) को सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, सिद्धार्थनगर कार्यालय विशेष रूप से खुला रहेगा, जहां शेष बचे स्कूल वाहनों को पोर्टल पर ऑनबोर्ड कर उनका निरीक्षण किया जाएगा। जिला प्रशासन ने ऐसे सभी विद्यालय प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों से अपील की है, जिन्होंने अभी तक अपने वाहनों को पोर्टल पर पंजीकृत नहीं कराया है, वे निर्धारित तिथि को आवश्यक अभिलेखों सहित कार्यालय में उपस्थित हों। आवश्यक दस्तावेजों में विद्यालय का यू-डायस कोड, वाहन का पंजीयन प्रमाणपत्र, परमिट, ट्रांसपोर्ट मैनेजर का मोबाइल नंबर व आधार, चालक का ड्राइविंग लाइसेंस, आधार, मोबाइल नंबर, फोटो एवं चरित्र सत्यापन प्रमाण पत्र शामिल हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय में ऑनबोर्डिंग एवं निरीक्षण न कराने वाले विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

21
107 views

Comment