logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अंबेडकर जयंती को लेकर म्योरपुर थाने में बैठक संपन्न, शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

संवाददाता (अहमद राजा )

सोनभद्र/म्योरपुर — आगामी अंबेडकर जयंती के मद्देनज़र म्योरपुर थाना परिसर में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना अध्यक्ष द्वारा सभी आयोजकों व कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

थाना अध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से कहा कि जयंती के दौरान डीजे पर किसी भी प्रकार के भद्दे या आपत्तिजनक गाने न बजाए जाएं तथा कार्यक्रम को पूर्णतः शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि रैली के दौरान सड़क को व्यवस्थित रखा जाए, ताकि राहगीरों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष विवेक कुमार वर्मा (भाईचारा कमेटी, सोनभद्र) ने बताया कि भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वावधान में एक विशाल महारैली एवं शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह रैली आश्रम मोड़ से प्रारंभ होकर म्योरपुर अस्पताल तक जाएगी और पुनः वापस लौटते हुए कुंडाडिह स्कूल पर समापन होगा।

बैठक में कई सम्मानित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने कार्यक्रम को सफल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का संकल्प लिया।

108
3184 views

Comment