रायपुर से रपट कि खबर
ग्राम पंचायत रायपुर के अंतर्गत गांव जालमपुरा में नदी पर बनी रपट वर्ष 2017 की अतिवृष्टि में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। वर्तमान समय तक उक्त रपट का पुनर्निर्माण नहीं किया गया है, जिससे आम जनता को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विशेष रूप से बरसात के मौसम में स्थिति अत्यंत गंभीर हो जाती है, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चे, किसान एवं ग्रामीणों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। कई बार दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग (PWD) को निर्देशित कर शीघ्र नई रपट/पुलिया का निर्माण करवाने की कृपा करें।
इसके लिए ग्रामवासी सदैव आपके आभारी रहेंगे।
धन्यवाद।