logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन की तैयारी जोरों पर, 20 अप्रैल को होगा भव्य आयोजन

समाजसेवी नीतिराज पटेल के सुपुत्र का विवाह भी सम्मेलन में होगा संपन्न
नर्मदापुरम:
अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा, नर्मदापुरम द्वारा बनखेड़ी तहसील के ग्राम महंगवा में 31वें सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन 20 अप्रैल को किया जा रहा है। इस आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
किरार समाज का यह प्रतिष्ठित सम्मेलन प्रतिवर्ष अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आयोजित किया जाता है, जिसमें समाज के अनेक परिवार अपने बच्चों के विवाह संस्कार सादगी और सामाजिक समरसता के साथ संपन्न करते हैं।
सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समाज के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर आमंत्रण दे रहे हैं और अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं। पूरे नर्मदापुरम जिले में यह आयोजन किरार समाज का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण कार्यक्रम माना जाता है।
उल्लेखनीय है कि विगत वर्षों में भी इस मंच से समाज को सादगीपूर्ण विवाह का संदेश दिया गया है। पूर्व में सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने अपने भतीजे का विवाह एवं समाजसेवी नीतिराज पटेल ने अपने ज्येष्ठ पुत्र का विवाह इसी सम्मेलन के माध्यम से संपन्न कर फिजूल खर्ची से बचने का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया था।
इसी कड़ी में इस वर्ष भी समाजसेवी नीतिराज पटेल अपने सुपुत्र आदर्श पटेल का विवाह इसी सामूहिक सम्मेलन में संपन्न कर सामाजिक आदर्श प्रस्तुत करेंगे।
यह सम्मेलन सामाजिक एकता, सहयोग और सादगीपूर्ण विवाह की परंपरा को आगे बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम बन रहा है।

533
7705 views

Comment