logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुज़फ्फरनगर में खुला सपनों का स्कूल, नज़ीर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का सांसद व विधायक ने किया उद्घाटन

मुज़फ्फरनगर जनपद के चरथावल कस्बे में शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी पहल के तहत नज़ीर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का भव्य शुभारंभ किया गया। विद्यालय का उद्घाटन सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद एवं चरथावल विधायक पंकज मलिक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।सभा को संबोधित करते हुए सांसद इमरान मसूद और विधायक पंकज मलिक ने कहा कि आज के दौर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही विकास का सबसे मजबूत आधार है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आधुनिक शिक्षण संस्थानों की स्थापना से बच्चों को शहरों जैसी सुविधाएं मिलेंगी और उनका भविष्य मजबूत होगा। विद्यालय की स्थापना पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय फतेहदीन त्यागी के सुपुत्र इकराम त्यागी,रय्यान त्यागी व उनके भाइयों द्वारा की गई है। स्कूल प्रबंधन के अनुसार संस्थान का नाम समाजसेवी चौधरी नज़ीर के नाम पर रखा गया है।

चेयरमैन इकराम त्यागी व प्रधानाचार्य रमनीश शर्मा ने बताया कि स्कूल में आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और संस्कारों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। विद्यालय में उर्दू, अरबी और संस्कृत जैसी भाषाओं की शिक्षा भी दी जाएगी। जो इसे अन्य स्कूलों से अलग बनाती है। प्रबंधन का दावा है कि यह संस्थान बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाएगा।

उद्घाटन समारोह में चेयरमैन मास्टर इस्लामुद्दीन,पूर्व चेयरमैन सतेंद्र त्यागी,एडवोकेट इरशाद त्यागी, सनशाइन एकेडमी के प्रबंधक अभिषेक बंसल,ऑल इंडिया मजलिस ए इत्ताहादुल मुस्लिमीन के प्रदेश सचिव शराफत अली त्यागी,मास्टर कुशलपाल त्यागी, नययुम प्रधान,इसरार साबरी, सलमान त्यागी, साकिब नूर,शुऐब डायर,गफ्फार पावटी,असजद त्यागी आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम में चैयरमैन इकराम त्यागी, प्रबन्धक रय्यान त्यागी ने अतिथियों का बुके देकर एवं माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

32
1117 views

Comment