logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

छत्तीसगढ़ में जनगणना-2027 को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

छत्तीसगढ़ में 1 मई से इसका पहला चरण शुरू होने जा रहा है, जिसमें पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर आंकड़ों का संकलन किया जाएगा।

इस जनगणना के लिए कुल 62,500 अफसर-कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इनमें

▪️47 जनगणना अधिकारी
▪️250 जिला स्तरीय अधिकारी
▪️472 चार्ज अधिकारी
▪️1,160 मास्टर ट्रेनर्स
▪️51,300 प्रगणक (Enumerators)
▪️9,000 पर्यवेक्षक (Supervisors)

शामिल हैं।

यह जनगणना प्रदेश के 33 जिलों, 195 नगरीय निकायों, 252 तहसीलों और 19,978 गांवों में आयोजित की जाएगी। इसके माध्यम से राज्य की जनसंख्या, सामाजिक-आर्थिक स्थिति और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़ों का संग्रह किया जाएगा, जो भविष्य की योजनाओं और नीतियों के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे।

👉 यह अभियान प्रशासनिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे प्राप्त डेटा के आधार पर सरकार विकास योजनाओं को और अधिक प्रभावी बना सकेगी।

#Chhattisgarh #Census2027 #IndiaCensus

103
3258 views

Comment