logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आज जनता दल यूनाइटेड कार्यालय, बांदा में अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक क्षण देखने को मिला,

आज जनता दल यूनाइटेड कार्यालय, बांदा में अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक क्षण देखने को मिला, जहां सामाजिक न्याय और समानता के इस महान पर्व पर कुलदीप रैकवार, राजाराम आचार्य सहित अनेक साथियों ने जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर सभी नवसदस्यों का हृदय से स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी गई और विश्वास व्यक्त किया गया कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को मजबूती प्रदान करेंगे। Nitish Kumar जी के नेतृत्व में जनता दल यूनाइटेड ने हमेशा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने का कार्य किया है, और यही सोच आज भी लाखों लोगों को प्रेरित कर रही है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप सभी के सहयोग, समर्पण और संघर्ष से जेडीयू की विचारधारा जन-जन तक पहुंचेगी और समाज में समानता, भाईचारा एवं विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। जनता दल यूनाइटेड परिवार में आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।

0
0 views

Comment