logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बाबा साहब की 135 वीं जयन्ती धूमधाम से गाँव सोनू में मनाई गई :-


जैसलमेर - दिनांक 14.04.2026 को ग्राम सोनू स्थित बाबा रामदेव मन्दिर में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की 135 जयन्ती धूमधाम से मनाई गयी। इस समारोह की अध्यक्षता पूर्व भारतीय वन अधिकारी (IFS) माना राम बालोच, मुख्य अतिथि शिवदाना राम राठौड़ भारत मुक्ति मोर्चा प्रदेश प्रभारी राजस्थान, विशिष्ट अतिथि के रूप में चेलू राम पूर्व सरपंच, समन्दर खां, अर्जुन राम अध्यक्ष, संत रतना राम, आंबा राम भील, बिरधाराम, पूनमा राम प्रधानाचार्य, छगना राम चेना राम, गोमद राम, नरपत राम अध्यापक, उत्तमा राम आदि उपस्थित थे।

सर्वप्रथम बाबा साहब की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम छात्र विवेक बालोच व छात्रा जयन्ती कुमारी ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। इस समारोह में जवाहर नवोदय विद्यालय एवं 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को बाबा साहब की प्रतिमा भेंट कर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में श्री माना राम पूर्व (IFS) अधिकारी, शिवदाना राम राठौड़, चेलू राम, खेमचंद, ठाकरा राम (अध्यापक), पुनमाराम प्रधानाचार्य, समंदर खां, रमेश कुमार, हंसराज पटवारी, मंगला राम क.स. आदि ने बाबा साहब के व्यक्तित्व एवं शिक्षा पर अपने विचार व्यक्त किये। इस कार्यक्रम में श्री घनश्याम भील ने माइक स्पीकर की व्यवस्था की। इस समारोह का मंच संचालन श्री देउराम व. अ. व माना राम विद्यालय सहायक ने किया। इस अवसर पर ग्रामीणों के सहयोग से मिष्ठान वितरण किया गया। समारोह में बड़ी तादाद में महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस अवसर पर श्रीमान माना राम बालोच पूर्व (IFS) अधिकारी ने अगली अम्बेडकर जयन्ती पर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति लगाने की घोषणा की।

0
0 views

Comment