logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

किशोरियों ने नाटक के जरिए जगाई संविधान की अलख, अम्बेडकर जयंती पर भावुक हुआ माहौल


शाहगंज (जौनपुर), 14 अप्रैल। खुटहन ब्लॉक के ग्राम छताई कलां में अम्बेडकर जयंती के अवसर पर मिलनधारा फाउंडेशन के किशोरी संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जागरूकता और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला। नई पीढ़ी को संविधान और मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम ने ग्रामीणों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘संविधान का जन्म’ विषय पर प्रस्तुत नाटक रहा, जिसमें बालिकाओं ने संविधान निर्माण की प्रक्रिया और छह मौलिक अधिकारों को सरल, प्रभावशाली और भावनात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया। निहारिका सिंह ने भारत माता, आरोही ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर और शिवांगी ने संविधान की भूमिका निभाकर दर्शकों को भावुक कर दिया। अनुराधा, दिव्या, निवेदिता, लाड़ली, राखी, दीपिका, महिमा और शिवानी ने भी अपनी सशक्त प्रस्तुति से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रमाशंकर यादव, विद्या सिंह, गुड्डू यादव और अखिलेश गौतम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने किशोरियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्था की कार्यकर्ता ज्योति भारती सहित सहयोगियों के प्रयास से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

0
36 views

Comment