logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

म्योरपुर में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती


म्योरपुर (सोनभद्र)।क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को पूरे इलाके में उत्साह, उल्लास और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों और स्थानीय नागरिकों ने कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मंगलवार को आश्रम मोड़ से म्योरपुर तक भव्य शोभा यात्रा और जुलूस निकाला गया। इन शोभा यात्राओं में बाबा साहेब के जीवन संघर्ष, उनके सामाजिक योगदान और संविधान निर्माण में उनकी भूमिका को दर्शाती आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला, जिन्होंने बाइक रैली निकालकर “जय भीम” के गगनभेदी नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत करते हुए जलपान की भी व्यवस्था की। विभिन्न गांवों में स्थापित बाबा साहेब के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और गणमान्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें बच्चों और युवाओं ने बाबा साहेब के जीवन पर आधारित प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम के समापन पर आयोजित विचार गोष्ठियों में वक्ताओं ने बाबा साहेब के प्रसिद्ध संदेश “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” को आत्मसात करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में भी उनके विचार समाज को समानता, न्याय और अधिकारों के प्रति जागरूक करने में मार्गदर्शक हैं।
वहीं, पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा पुलिस बल के साथ पूरे समय जुलूस के साथ मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। जुलूस की अध्यक्षता विवेक वर्मा ने किया।
इस मौके पर एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, रामविचार गौतम (बसपा मंडल कॉर्डिनेटर),संजय धुर्वे, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष (भाई चारा)विवेक वर्मा, गोंडवाना प्रदेश सचिव जय मंगल उरेती, सपा जिला सचिव अमित कुमार, बाबू राम प्रजापति, मुखदेव, अत्रीलाल गौतम, विनय, रामसुभाग, लालबाबू, प्रेमचंद यादव, दीपक सिंह,मनोज कुमार, रामजीत भारती,अंकित कुमार विधानसभा अध्यक्ष दूधी राजू भारती शिवम भीम धीरज कुमार अमित कुमार संतोष कुमार,अनिल कुमार, रंजीत कुमार,रोहन,रंजू देवी,राकेश कुमार,सागर,देवराज,रामलखन,विनेश,विकास भारती,संदीप कुमार,विजय,शिवमंगल सहित सैकड़ों बहुजन समाज के युवा,महिला पुरुष शामिल रहे।

59
149 views

Comment