logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डॉo भीम राव जयंती पर उन्हें शत शत नमन।

महिषी, सहरसा:
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने पर विशेष जोर दिया गया।
अबू बकर उर्फ पप्पू ने अपने संदेश में कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने समाज के हर वर्ग को बराबरी का अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।
उन्होंने आगे कहा कि आज के दिन हमें उनके बताए रास्ते पर चलने और समाज में भाईचारा, शिक्षा एवं न्याय को बढ़ावा देने का संकल्प लेना चाहिए।
इस शुभ अवसर पर क्षेत्रवासियों को अंबेडकर जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और सभी से सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील की।

9
15 views

Comment