logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सवायजपुर में सपा का शक्ति प्रदर्शन: वरिष्ठ सपा नेता बीरेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब

हरदोई: सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में आज समाजवादी पार्टी का जोरदार शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला, जब पूर्व जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, जिसने पूरे इलाके के राजनीतिक माहौल को गरमा दिया।
रैली के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। जगह-जगह नारेबाजी और पार्टी के झंडों के साथ जनसैलाब ने एकजुटता का संदेश दिया। सपा नेताओं ने पार्टी की नीतियों और आगामी रणनीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस मौके पर अभय प्रताप सिंह कटियारी (जिलाध्यक्ष, समाजवादी छात्र सभा), रामसागर (सदस्य, जिला पंचायत हरदोई), सत्यप्रकाश गौतम और हरेन्द्र प्रताप सिंह सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र में पार्टी की पकड़ को और सशक्त बनाने पर जोर दिया।।
रैली की विशालता और जनसमर्थन को देखते हुए यह साफ संकेत मिल रहा है कि सवायजपुर में आने वाले समय में राजनीतिक सरगर्मियां और तेज होने वाली है!!

6
140 views

Comment