logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

11 किलो के केक के साथ आतिशबाजी: धूमधाम से मनी बाबा साहब अंबेडकर जयंती ।

झालरापाटन, 14 अप्रैल 2026। शहर में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। यादव समाज एवं भीमराव अंबेडकर जयंती आयोजन समिति झालरापाटन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में 11 किलो का विशाल केक काटा गया तथा भव्य आतिशबाजी कर जयंती का जश्न मनाया गया।

कार्यक्रम का आयोजन प्रताप सर्कल स्थित यादव-जाटव समाज कंकाली मंदिर परिसर में हुआ, जहां बड़ी संख्या में समाज बंधु, युवा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। पूरे परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला।

यादव समाज जिला अध्यक्ष कैलाश चंद यादव ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना है। उन्होंने सभी से संविधान निर्माता के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सोहन लाल यादव, रेगर समाज जिला अध्यक्ष बाबूलाल रेगर सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने और समाज में समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में उत्साह, एकता और सामाजिक जागरूकता का संदेश साफ नजर आया।



2 views

Comment
  • Mohammed Imran

    Sohan lal je please call 9602690407