सृजन द स्पार्क’ कोटा चैप्टर की नई कार्यकारिणी गठित
डॉ. विजय सरदाना अध्यक्ष,संजीव अग्रवाल सचिव मनोनीत।
कोटा। संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्था ‘सृजन द स्पार्क’कोटा चेप्टर की नई कार्यकारिणी का गठन दो वर्षो के लिए सर्वसम्मति से कर दिया गया है। राष्ट्रीय संरक्षक प्रसन्न कुमार खमेसरा की अनुशंसा पर कोटा चैप्टर के लिए निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुआ, जिसमें डॉ. विजय सरदाना को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
घोषित कार्यकारिणी (01 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2028) में उपाध्यक्ष के रूप में अनिमेष जैन, राजकुमार जैन एवं अमित बंसल को नियुक्त किया गया है। सचिव पद पर संजीव अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई है। कोषाध्यक्ष के रूप में विकास जैन अजमेरा तथा संयुक्त कोषाध्यक्ष के रूप में अनीश बिरला को मनोनीत किया गया है।
संयुक्त सचिव पद पर उमेश गोयल एवं अजय जैन को नियुक्त किया गया है, जबकि समन्वयक (कोऑर्डिनेटर) के रूप में डॉ. कपिल सिद्धार्थ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चंद्रशेखर शर्मा, ज्ञान चंद जैन, नितेश माहेश्वरी, संदीप जैन, मनीष पाटनी, कुलदीप माथुर एवं अलंकार शर्मा को शामिल किया गया है।
अध्यक्ष डॉ. विजय सरदाना ने बताया कि 28 जनवरी 2023 को कोटा चैप्टर के गठन के बाद यह 13वां बड़ा आयोजन है, जो चैप्टर द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि नई टीम के साथ मिलकर आयोजनों को और ऊंचे स्तर पर ले जाया जाएगा, जिससे संस्था का मूल उद्देश्य—नए कलाकारों को मंच प्रदान करना और संगीत को सामाजिक जुड़ाव का सशक्त माध्यम बनाना—और अधिक सुदृढ़ होगा।