आज दिनांक -15-04-2026 रो कागारौल खेरागढ आगरा में राष्ट्रीय लोकदल जिला संगठन द्वारा “ नई दिशा सभा का आयोजन किया गया
आज दिनांक -15-04-2026 रो कागारौल खेरागढ में राष्ट्रीय लोकदल जिला संगठन द्वारा “ नई दिशा सभा का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में सांसद बिजनौर माननीय श्री चंदन चौहान जी उपस्थित रहे । कागारौल के बड़ा मंदिर मैदान में सभा को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि कागारौल की धरती से लोकदल पार्टी का जुड़ाव रहा है यहा से लगातार विधायक जीतते रहे । मेरे दादा पूर्व उपमुख्यमंत्री उतर प्रदेश स्वर्गीय श्री नारायण सिंह का इस धरती से जुड़ाव रहा है । हम पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे , युवा जिला अध्यक्ष रविंद्र चौधरी की पीठ ठोकी और तारीफ़ करते हुऐ कहा कि बहुत अच्छा आयोजन है युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम करे । सांसद गाँव नगला माहौर में शहीद हुए विजयपाल सिंह के परिजनों के पास ढाढ़स बँधाने के लिये भी गये । युवा लोकदल के कार्यकर्ता ने 21 किलो की माला पहनाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बृज क्षेत्र अध्यक्ष युवा लोकदल उमेश चौघरी बृज क्षेत्र अध्यक्ष बृजेश चाहर जिला अध्यक्ष पं गोविंद शर्मा महिला अध्यक्ष अर्चना सिंह, प्रदेश महासचिव महेश जाटव , ज़ाहिद सिद्दीकी, मंजीत चाहर , घमैद्र गुर्जर , आशीष शर्मा, डॉ जितेंद्र शर्मा, अध्यक्षता बच्चू सिंह प्रधान जी ने का कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया