महावीर को मिला अपना घर में आश्रय
न्यू मेडिकल कॉलेज के सामने पड़े एक लावारिस मानसिक विमंदित पुरुष प्रभु जी को अपना घर आश्रम की रेस्क्यू टीम द्वारा अपना घर में आश्रय दिया गया।सुनील नाम के एक व्यक्ति द्वारा प्राप्त सूचना मोबाइल पर सूचन दी कि न्यू मेडिकल कॉलेज के सामने एक लावारिस मानसिक विमंदित व्यक्ति नग्नावस्था में पड़ा है तो अपना घर की रेस्क्यू टीम तुरन्त न्यू मेडिकल कॉलेज पहुंची तो पाया कि एक व्यक्ति नंगावस्था में एक चादर ओढ़े पड़ा था ।रेस्क्यू टीम द्वारा पहले उसे कपड़े पहनाए और फिर अपना घर आश्रम में आश्रय देकर उसकी चिकित्सा सेवा प्रारंभ कर दी ।यह व्यक्ति अपना नाम महावीर बता रहा है लेकिन अपना पता और परिजनों का नाम बताने में असमर्थ है ।साँवले रंग के लगभग 55वर्षीय इस व्यक्ति की प्राथमिक जाँच के बाद अपना घर आश्रम द्वारा सेवा प्रारंभ कर दी गई है ।