दि स्टैनफोर्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं में गाड़े सफलता के झंडे, दीपेश ने 97% अंकों के साथ किया टॉप।
खरखौदा/सोनीपत/हरियाणा/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002
बुधवार को घोषित हुए सीबीएसई 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में थाना खुर्द स्थित 'दि स्टैनफोर्ड स्कूल' के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे न केवल स्कूल बल्कि पूरे खरखौदा ब्लॉक में खुशी की लहर दौड़ गई है।
प्रतिभाशाली छात्रों का शानदार प्रदर्शन स्कूल द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दीपेश ने 97% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं, अंजलि ने 95% अंकों के साथ अपनी शैक्षणिक योग्यता का परिचय दिया। इनके अलावा वंश और हितांश दोनों ने 94% अंक हासिल कर अपनी सफलता दर्ज कराई।
शानदार अंकों के साथ उत्तीर्ण होने वाले इन मेधावियों के घरों पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विद्यालय की इस गौरवशाली उपलब्धि पर स्कूल चेयरमैन उत्सव दहिया, व पूजा उत्सव दहिया ने विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा "यह सफलता हमारे विद्यार्थियों के कड़े परिश्रम और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है।
दि स्टैनफोर्ड स्कूल का लक्ष्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। आज हमारे बच्चों ने जिस तरह 90% से ऊपर अंकों की झड़ी लगाई है, उससे यह सिद्ध होता है कि ग्रामीण आंचल की प्रतिभाएं यदि सही दिशा में प्रयास करें, तो वे किसी भी बड़े शहर के संस्थान को पीछे छोड़ सकती हैं।
हमें अपने छात्रों पर गर्व है।"
खुशी का माहौल स्कूल प्रशासन ने बताया कि परिणाम घोषित होने के बाद से ही विद्यार्थियों में भारी उत्साह है। शिक्षकों ने बच्चों का मुंह मीठा करवाकर उन्हें भविष्य में और भी कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
अभिभावकों ने भी स्कूल की शिक्षण प्रणाली और अनुशासन की सराहना की, जिसकी बदौलत आज उनके बच्चों ने यह मुकाम हासिल किया है।