अधिवक्ता से मारपीट मामला गरमाया, कुर्की की कार्यवाही से भड़के व्यापारियों का एसएसपी आफिस पर प्रदर्शन
मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र में बाइक खड़ी करने को लेकर अधिवक्ता के साथ हुई व्यापारी की मारपीट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के 12 दिन के भीतर ही व्यापारी के घर पर कुर्की की कार्रवाई होने से नाराज व्यापारियों ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने एसएसपी आफिस पर हंगामा करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों का कहना था कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए व्यापारी पक्ष के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया, जबकि उनकी शिकायत को नजरअंदाज किया गया।
जिस पर एसएसपी अविनाश पांडे ने सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी को जांच के आदेश दिए हैं।
इस अवसर पर व्यापारी नेता नीरज मित्तल, संजय जैन, संजीव रस्तौगी, तरूण गुप्ता, लल्लू मक्कड, अपार मेहरा, विजय आनन्द अग्रवाल, विकास गिरधर आदि विशेष रूप से मौजदू रहे।