पुलिस ने व्यापारियों की पदयात्रा रोकी, सचिन सिरोही की पुलिस से हुई नोकझोक
मेरठ। सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को न्याय दिलाने के लिए बुधवार को दिल्ली कूच करने निकले अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही को पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया।
आज सुबह जैसे ही सचिन सिरोही दिल्ली के लिए व्यापारियों संग निकले, पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया और हिरासत में ले लिया।