logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सेंट्रल मार्केट प्रकरण में संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारी डीएम से मिले, व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कई विषयों को उठाया

मेरठ। सेंट्रल मार्केट प्रकरण को लेकर संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल पदाधिकारियों ने डीएम डा0वीके सिंह से मुलाकात की।

इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष ने बाजार से जुड़े मुद्दों और व्यापारियों की समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी।

उन्होने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि सेंट्रल मार्केट से जुड़े फैसलों के कारण व्यापारियों और स्थानीय लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से मामले का जल्द समाधान निकालने और व्यापारियों को राहत देने की मांग की।

इस अवसर पर अरूण वशिष्ठ, नीरज त्यागी,संदीप गोयल रेवडी, अंकुर गोयल, सुधांशु महाराज, अंकित गुप्ता मनु आदि उपस्थित रहे।

0
0 views

Comment